MP News: MPL 2026: अखिल निगोटे की विस्फोटक पारी, मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराया

MP News: MPL 2026: अखिल निगोटे की विस्फोटक पारी, मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराया

MP News: MPL 2026: अखिल निगोटे की विस्फोटक पारी, मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराया

MP News: मध्य प्रदेश लीग (MPL) 2026 में शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हरा दिया। हाई-स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक क्रिकेट का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में मालवा स्टैलियंस ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत अपने नाम कर ली।

Mpl 2026 Indore Tournament Starts Avesh Khan Ashutosh Sharma Auction Teams  - MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी  नजरें, इस बार शामिल हैं

अखिल निगोटे बने जीत के हीरो

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उज्जैन फाल्कन्स ने शानदार शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। बल्लेबाजों ने पूरे मैच में बड़े शॉट्स लगाए और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा, 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालवा स्टैलियंस ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, मालवा की जीत के सबसे बड़े नायक अखिल निगोटे रहे, जिन्होंने नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और मैच के स्टार खिलाड़ी साबित हुए।

मालवा स्टैलियंस की टीम

कप्तान आशुतोष शर्मा की अगुवाई वाली मालवा स्टैलियंस टीम में पार्थ साहनी, ऋषभ चौहान, राकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, विवेक शर्मा, विनीत रावत, अखिल निगोटे यादव, आर्यन देशमुख, हर्षवर्धन सिंह, सक्षम पुरोहित सहित कई युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, उज्जैन फाल्कन्स की कप्तानी चंचल राठौर ने संभाली। टीम में यश दुबे, आर्यन पांडे, सोहम पटवर्धन, माधव तिवारी, शुभम कुशवाह, आयुष मानकर, हर्षवर्धन हार्डिया और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

ग्वालियर चीताज ने भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से हराया

दिन के पहले मुकाबले में ग्वालियर चीताज ने भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से मात दी। बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मैच को 18-18 ओवर का कर दिया गया था, ग्वालियर चीताज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में भोपाल लेपर्ड्स की टीम 208 रन तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 12 रन से हार गई।
स्कोरकार्ड
• ग्वालियर चीताज: 220/6 (18 ओवर)
• भोपाल लेपर्ड्स: 208/8 (18 ओवर)

टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच

MPL 2026 की शुरुआत से ही दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 3 जून को खेले गए उद्घाटन मैच में उज्जैन फाल्कन्स ने ग्वालियर चीताज को 92 रन से हराया था। वहीं 4 जून को गत विजेता भोपाल लेपर्ड्स ने इंदौर पिंक पैंथर्स को 27 रन से शिकस्त दी थी, लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबलों और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से इस बार का MPL और भी रोमांचक होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 20 जून के बाद मानसून की दस्तक संभव

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें