Rewa News: चोरहटा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Rewa News: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, अगड़ाल स्थित चोरहटा हवाई पट्टी के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक ही परिवार से जुड़े थे। दुर्घटना में छोटू कोल और दिलीप कोल की जान चली गई, जबकि पंकज कोल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
परिजनों में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक ही परिवार के दो युवकों की असमय मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने रिश्तेदारों पर मारपीट और जहर देने का लगाया आरोप
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
