Rewa News: हरिहरपुर में 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने बरामद किए जेवरात

Rewa News: हरिहरपुर में 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने बरामद किए जेवरात

Rewa News: हरिहरपुर में 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने बरामद किए जेवरात

Rewa News: रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब दस दिन पहले हुई इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपस में भाई हैं, जिनके पास से सोने और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं. वहीं दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

पचास लाख की चोरी का खुलासा, चार सगे भाई गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

घर में सेंध लगाकर की गई थी चोरी

22 जुलाई को हरिहरपुर निवासी उपेंद्र सिंह के घर में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी की थी. चोर घर से 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे. घटना के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई थीं और मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम ने भी जांच की थी.

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी. साइबर सेल और सगरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान नाजूल गोंड, राहुल गोंड, भोला गोंड और करण गोंड के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से करीब 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं.

रेकी के बाद चुनते थे चोरी के ठिकाने

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. गिरोह में शामिल कई सदस्य आपस में रिश्तेदार और भाई हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी सूने और बड़े घरों को निशाना बनाते थे, वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

जेवर बेचने पहुंचे तो पुलिस ने पकड़ा

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली. टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की. चोरी के जेवर बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा जिला अस्पताल में एल-1 और एल-2 को छोड़ एल-3 कंपनी को मिला काम, जांच की मांग तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें