Rewa News: रीवा जिला अस्पताल में एल-1 और एल-2 को छोड़ एल-3 कंपनी को मिला काम, जांच की मांग तेज
Rewa News: रीवा जिला अस्पताल में आउटसोर्स मैनपावर और सुरक्षा सेवाओं के टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि निविदा प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करते हुए कम दर वाली कंपनियों को छोड़कर एल-3 कंपनी को कार्यआदेश जारी कर दिया गया. इस मामले की शिकायत कलेक्टर, कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है.
![]()
एल-1 और एल-2 कंपनियों को किया गया नजरअंदाज
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में मैनपावर सेवाओं के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें सात कंपनियों ने हिस्सा लिया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जियूस इंटरप्राइजेज एल-1 और प्रवल सर्विसेस एल-2 पर थीं, जबकि प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी कंपनी एल-3 पर थी. इसके बावजूद एल-3 कंपनी को ठेका दे दिया गया.
ब्लैक लिस्टेड कंपनी को लेकर उठे सवाल
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी कंपनी को पहले भी जिला अस्पताल में काम दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों के ईपीएफ भुगतान को लेकर विवाद सामने आया था. इसके बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हुई और उसे ब्लैक लिस्टेड किया गया था. अब उसी कंपनी को दोबारा काम दिए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों की भूमिका पर आरोप
मामले में सिविल सर्जन और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं. आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर पसंदीदा कंपनी को लाभ पहुंचाया गया. हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी मामले की जांच और दस्तावेजों के परीक्षण की बात कही गई है.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
प्रभारी सीएमएचओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि उन्हें पद संभाले अभी कुछ दिन ही हुए हैं और मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने दस्तावेज मंगवाकर जांच कराने की बात कही है. यदि प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा से भोपाल और कोलकाता की उड़ान शुरू, टिकट बुकिंग ओपन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
