Rewa News: रीवा में गो-मांस तस्करी के संदेह में दो युवतियों की गिरफ्तारी, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: रीवा में गो-मांस तस्करी के संदेह में दो युवतियों की गिरफ्तारी, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: रीवा में गो-मांस तस्करी के संदेह में दो युवतियों की गिरफ्तारी, पुलिस जांच में जुटी

Rewa News: रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के लोही गांव में रविवार को गो-मांस तस्करी के संदेह में दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

गिरफ्तार युवतियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियों की पहचान मुस्कान खान (23) और रुबिया खान (20) के रूप में हुई है, जो गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिरती गांव की निवासी बताई जा रही हैं, जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों को दोनों युवतियों पर संदेह था। रविवार को जब दोनों स्कूटी से गुजर रही थीं, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भागने लगीं। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।

नहर में फेंका गया संदिग्ध मांस

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों युवतियों ने अपने पास रखा हुआ मांस नहर में फेंक दिया। इसके बाद ग्रामीणों और युवतियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान पत्थरबाजी की भी घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नहर से मांस बरामद कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, थाना प्रभारी के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों युवतियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में कथित जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल, क्षत्रिय समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें