CG News: सीएम साय का सख्त अल्टीमेटम, बारिश से पहले हर सड़क दुरुस्त करें, नहीं तो होगी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत बलरामपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कामकाज पर सख्ती दिखाई। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार का असली विकास सड़कों से दिखता है और मानसून से पहले हर सड़क की मरम्मत अनिवार्य है।
मीटिंग में दिखा कड़ा रुख
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) का एक अधिकारी सड़क मरम्मत की सही जानकारी देने में असफल रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए उसे तुरंत मीटिंग से बाहर जाकर सही जानकारी लाने के निर्देश दिए। इस घटना ने अधिकारियों को साफ संकेत दे दिया कि अब लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

हर हाल में पूरी हों सड़कें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत तय समयसीमा में पूरी की जाए। खासकर शहरों और आबादी वाले इलाकों की सड़कों को प्राथमिकता देने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय है, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सभी अधिकारी जनता के सेवक हैं और उनके कार्यालय सेवा के केंद्र होने चाहिए। आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और समय पर समाधान देना प्राथमिक कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द शुरू
सरकार जल्द ही टोल-फ्री नंबर आधारित “मुख्यमंत्री हेल्पलाइन” शुरू करेगी, जिससे आम नागरिक सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अधीनस्थ अधिकारियों के काम का नियमित मूल्यांकन करने और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व मामलों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
DMF फंड पर सख्ती
जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) फंड के उपयोग को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह राशि केवल खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में ही खर्च की जाए। मुख्यालय में इसका उपयोग स्वीकार नहीं होगा, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मौसम जनित बीमारियों से निपटने की तैयारी और किसानों के लिए बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
