CG News: सीएम साय ने बलरामपुर में देखा महिलाओं का आत्मनिर्भर मॉडल, RSETI में ‘जय बिहान’ की गूंज
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने बलरामपुर दौरे के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में महिलाओं और युवाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल का निरीक्षण किया।
“जय बिहान” से गूंजा परिसर
प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने “जय बिहान” कहकर सभी का अभिवादन किया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह भर गया। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए पशु सखियों और ‘लखपति दीदी’ से संवाद किया।

पशु सखियों की प्रेरक पहल
ग्राम केवली की अनुराधा गुप्ता ने बताया कि वे बिहान योजना से जुड़कर पशु सखी के रूप में गांव में पशुओं का सर्वे, उपचार में सहयोग और जागरूकता का कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
RSETI बना बदलाव का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में RSETI के माध्यम से अब तक 16 बैचों में 510 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा चुका है।
जैविक खेती से सफलता
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों के स्टॉल का निरीक्षण किया। कोमल समूह की पूर्णिमा बासिन ने बताया कि उन्होंने जैविक खेती से जीराफूल चावल का उत्पादन कर एक साल में 3 लाख रुपये की बिक्री की, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 स्व-सहायता समूहों को 21 लाख रुपये के चेक वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
महिला नेतृत्व को सम्मान
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कछिया की सरपंच खुशबू सिंह और सचिव सुनीता मरावी को बाल हितैषी पंचायत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं और स्थानीय उत्पादों को पहचान मिल रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय ने सिलमा गांव में खाट पर बैठकर सुनी समस्याएं, बिजली बिल माफी का भरोसा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
