CG News: सीएम साय ने सिलमा गांव में खाट पर बैठकर सुनी समस्याएं, बिजली बिल माफी का भरोसा
CG News: ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक अलग और जनसरोकार से जुड़ा अंदाज सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में देखने को मिला।
अचानक पहुंचे गांव
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही शांतिपारा में उतरा, पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया। उनके अचानक आगमन ने ग्रामीणों को चौंका दिया, CM साय सीधे जन चौपाल में पहुंचे और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस सहज अंदाज ने लोगों को अपनेपन का अहसास कराया।

जन चौपाल में त्वरित निर्देश
ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। मुख्यमंत्री ने हर मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का समयसीमा में समाधान किया जाए, ग्राम सुआरपारा के निवासी राजेश शुक्ला ने आर्थिक परेशानी और बिजली बिल माफी की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया।

भावुक हुआ ग्रामीण
मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से राजेश शुक्ला भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से परेशान थे, लेकिन पहली बार उनकी समस्या को इतने ध्यान से सुना गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य यही है कि अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि सरकार खुद गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करेगी।
योजनाओं की समीक्षा
CM साय ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय चंदागढ़ पहुंचे, बरगद की छांव में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
