CG News: एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता मेडल
CG News: राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं।
53 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

अंतरराष्ट्रीय पहचान और गर्व का क्षण
उनके प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बन गई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह सफलता प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम
सीएम ने इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम बताया। यह छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी अंतरराज्यीय बस स्टैंड में भारी अव्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की कमी से यात्रियों में नाराजगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

