CG News: अंबिकापुर के किसान परशुराम राजवाड़े ने अपनाया नैनो यूरिया, खेती बनी अधिक आसान और लाभदायक

CG News: अंबिकापुर के किसान परशुराम राजवाड़े ने अपनाया नैनो यूरिया, खेती बनी अधिक आसान और लाभदायक

CG News: अंबिकापुर के किसान परशुराम राजवाड़े ने अपनाया नैनो यूरिया, खेती बनी अधिक आसान और लाभदायक

CG News: आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम कतकालो के प्रगतिशील किसान परशुराम राजवाड़े ने नैनो यूरिया का उपयोग कर खेती में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं और अन्य किसानों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पारंपरिक खाद से मिला छुटकारा

किसान परशुराम राजवाड़े ने बताया कि वे वर्ष 2024 से लगातार नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। पहले उन्हें 45 किलो की यूरिया बोरी पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसे ढोना और स्टोर करना मुश्किल होता था। साथ ही कई बार बाजार में इसकी कमी के कारण खेती प्रभावित होती थी, इसके मुकाबले नैनो यूरिया छोटी बोतल में उपलब्ध होने से इसे उपयोग और परिवहन दोनों ही आसान हो गए हैं।

अम्बिकापुर: नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में  मिला फायदा – अमृत संदेश

फसलों में मिला बेहतर परिणाम

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने इसका उपयोग धान की फसल में किया, जहां उन्हें बेहतर उत्पादन और पौधों की वृद्धि देखने को मिली। इसके बाद उन्होंने इसे सब्जियों और अन्य फसलों में भी अपनाया, वर्तमान में वे लगभग ढाई से तीन एकड़ जमीन पर नैनो यूरिया का नियमित रूप से उपयोग कर रहे हैं, किसान का कहना है कि नैनो यूरिया से न केवल खेती की लागत में कमी आई है, बल्कि फसल उत्पादन में भी सुधार हुआ है। समय पर उपलब्धता और आसान उपयोग ने खेती को अधिक सुविधाजनक बना दिया है।

किसानों के लिए संदेश

परशुराम राजवाड़े ने अन्य किसानों से अपील की है कि वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और नैनो उर्वरकों का उपयोग करें, ताकि खेती में लागत कम हो और मुनाफा बढ़ सके, नैनो यूरिया जैसे उर्वरक कृषि क्षेत्र में एक नया बदलाव लेकर आ रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ रही है, बल्कि किसानों की मेहनत और खर्च दोनों में कमी आ रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बरवासन ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर नल से मिल रहा शुद्ध जल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें