CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की तैयारी तेज, सोसाइटियों में सुगमता से मिल रहा खाद और बीज
CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों की खेती-किसानी की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार द्वारा समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था के चलते किसानों को अब किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
किसानों को मिल रही सुगम सुविधा
राज्य सरकार के निर्देशों के तहत कृषि विभाग द्वारा खाद-बीज के अग्रिम भंडारण और सुचारू वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके परिणामस्वरूप सहकारी समितियों और वितरण केंद्रों पर किसानों को आसानी से आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं, अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम मुड़ैसा की किसान सरिता ने बताया कि उनके पास लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे नियमित रूप से खेती करती हैं। खरीफ सीजन की शुरुआत में उन्हें खाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और उन्हें समय पर आवश्यक मात्रा में खाद प्राप्त हो गया।
पीक सीजन की परेशानी से राहत
किसान सरिता ने बताया कि रोपाई के समय अक्सर खाद की भारी मांग के कारण भीड़ और कमी की समस्या होती है, लेकिन इस बार सरकार की अग्रिम तैयारी के चलते स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि समय पर खाद मिलने से खेती का काम अब बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रहा है, सरिता ने बताया कि इस बार उन्हें किसी भी तरह की परेशानी या इंतजार का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे वे अपनी खेती की तैयारी को लेकर पूरी तरह निश्चिंत हैं।
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
सुगम व्यवस्था और समय पर खाद उपलब्ध होने पर महिला किसान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है और इससे खेती आसान हुई है, राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी किसान खाद और बीज की कमी के कारण खेती से वंचित न रहे। इसके लिए समय पर वितरण और पर्याप्त भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
यह भी पढ़ें : CG News: अंबिकापुर के किसान परशुराम राजवाड़े ने अपनाया नैनो यूरिया, खेती बनी अधिक आसान और लाभदायक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
