CG News: सरगुजा में नैनो तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव, किसान शंकर लाल गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत

CG News: सरगुजा में नैनो तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव, किसान शंकर लाल गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत

CG News: सरगुजा में नैनो तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव, किसान शंकर लाल गुप्ता बने प्रेरणा स्रोत

CG News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर क्षेत्र में कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादन में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

प्रगतिशील किसान ने पेश किया उदाहरण

देवीगंज रोड निवासी और ग्राम बरकेला के किसान शंकर लाल गुप्ता ने अपने कृषि रकबे में नैनो उर्वरकों का सफल प्रयोग कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है, किसान ने बताया कि वे पहले पारंपरिक यूरिया और डीएपी का उपयोग करते थे, लेकिन पिछले वर्ष कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर उन्होंने नैनो उर्वरकों का उपयोग शुरू किया। इससे उनकी धान की फसल अधिक स्वस्थ और हरी-भरी दिखाई दे रही है।

नैनो उर्वरक से खेती में आ रहा बदलाव, किसान अपना रहे आधुनिक कृषि तकनीक

लागत में आई कमी

 नैनो उर्वरकों के उपयोग से परिवहन और भंडारण की समस्या कम हुई है। पहले भारी मात्रा में खाद की बोरियों की आवश्यकता होती थी, लेकिन अब छोटी बोतलों के माध्यम से आसानी से खेतों में उपयोग संभव है। इससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है, नैनो यूरिया और डीएपी के सीधे छिड़काव से पौधे पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित कर लेते हैं। इससे उर्वरक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होता है और फसल को बेहतर पोषण मिलता है।

पर्यावरण और मिट्टी के लिए भी लाभकारी

यह तकनीक न केवल उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार साबित हो रही है। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है, प्रगतिशील किसान ने अन्य किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की है। उनका कहना है कि नैनो उर्वरक खेती को अधिक किफायती और लाभदायक बनाने में मदद कर सकते हैं, सरगुजा जिले में इस तरह के प्रयोग कृषि क्षेत्र में नई दिशा दे रहे हैं। सफल परिणामों के आधार पर अन्य किसानों को भी इस तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर में मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित दंपत्ति की किराना दुकान पर की मुलाकात, खरीदी पानी की बोतल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें