CG News: विश्व पर्यावरण दिवस 2026: हरियाली और जल संरक्षण से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
CG News: छत्तीसगढ़ में ‘हरियाली प्रसार योजना’ और ‘किसान वृक्ष मित्र योजना’ के माध्यम से किसानों को कृषि वानिकी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को पौधे उपलब्ध कराकर उनकी भूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अतिरिक्त आय के नए अवसर भी उत्पन्न हो रहे हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ बना जनआंदोलन
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। इस पहल के तहत लाखों लोग अपनी मां के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं, जिससे समाज में प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ रहा है, तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच ‘ऑक्सीवन योजना’ और पर्यावरण वानिकी कार्यक्रमों के माध्यम से शहरों में ऑक्सीजन पार्क, हरित क्षेत्र और पर्यावरण पार्क विकसित किए जा रहे हैं। सड़क किनारे वृक्षारोपण और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से शहरी जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
जल संरक्षण बना जनआंदोलन
‘मोर गांव-मोर पानी’ और ‘मोर गांव-मोर तरिया’ जैसे अभियानों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया गया है। तालाबों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन, चेक डैम निर्माण और जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से जल सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है, राज्य में नदी तट वृक्षारोपण योजना के तहत नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही महानदी जलग्रहण क्षेत्र में आर्द्रभूमियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयास जारी हैं, जिससे जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिल रही है।
नई पीढ़ी बन रही पर्यावरण की प्रहरी
राष्ट्रीय हरित कोर योजना और ईको-क्लब कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और जैव विविधता जैसे कार्यक्रमों से युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है, विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। जल बचत, वृक्षारोपण, प्लास्टिक उपयोग में कमी और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग जैसे छोटे कदम बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी पहल! बासमती धान मिशन से बढ़ेगी आय, मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का फायदा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
