CG News: पद्मश्री जागेश्वर यादव पर पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का विमोचन, मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया प्रेरणादायक कृति
CG News: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से लेखक डॉ. लोकेश पटेल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित अपनी नई पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ की प्रति मंत्री को भेंट की, मंत्री ने पुस्तक का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की और इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक कृति बताया।
बिरहोर समुदाय के उत्थान की कहानी
पुस्तक में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के विकास, संघर्ष और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को विस्तार से दर्शाया गया है। यह कृति न केवल एक जीवनी है, बल्कि समाज परिवर्तन की एक प्रेरक यात्रा भी प्रस्तुत करती है।

1980 से जारी है सेवा कार्य
जशपुर जिले में ‘बिरहोर के भाई’ के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव वर्ष 1980 से लगातार बिरहोर समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से समुदाय में शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जागेश्वर यादव का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
युवाओं के लिए प्रेरणादायक कृति
लेखक डॉ. लोकेश पटेल के अनुसार यह पुस्तक केवल एक जीवनी नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देने वाला दस्तावेज है। यह पुस्तक युवाओं, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देती है, ‘बिरहोर जननायक’ यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है। यह पुस्तक बिरहोर समुदाय के संघर्ष और विकास की ऐतिहासिक झलक भी प्रस्तुत करती है।
यह भी पढ़ें : CG News: ‘रट्टू ज्ञान नहीं, कौशल है भविष्य’ – उच्च शिक्षा मंत्री ने किया नई भूगोल पुस्तक का विमोचन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
