Sidhi News: सड़क जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी और हंसिए से किया वार

Sidhi News: सड़क जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी और हंसिए से किया वार

Sidhi News: सड़क जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी और हंसिए से किया वार

Sidhi News: सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ग्राम पटपरा में सड़क जाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी संतोष कोरी टीआई का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे।

सरकारी रास्ते के विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम पटपरा में सरकारी रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप था कि सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास करने लगे।

धारदार हथियारों से किया हमला

इसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी पर कुल्हाड़ी और हंसिए से वार किया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में 12 टांके लगाए गए हैं, घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल थाना प्रभारी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। डायल-112 की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दिनेश पटेल उर्फ गुंठी, सुनील पटेल, विनय पटेल, प्रीतम पटेल और रितेश उर्फ सिंटू पटेल को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों पर पुलिस टीम के साथ मारपीट करने और थाना प्रभारी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है, घटना की सूचना मिलते ही चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद और पांच थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर सड़क जाम समाप्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल थाना प्रभारी का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर घटना है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बृजेश पांडे ने बताया कि थाना प्रभारी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मेडिकल टीम उनके उपचार में जुटी हुई है और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Satna News: सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, मंदाकिनी में लगाई आस्था की डुबकी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें