MP News : मध्यप्रदेश में 29 IAS अफसरों का ट्रान्सफर, रीवा को मिला नया कमिश्नर

MP News: मध्यप्रदेश में 29 IAS अफसरों का ट्रान्सफर, रीवा को मिला नया कमिश्नर

MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. राज्य में 29 IAS अधिकारीयों के तबादले किये गए हैं. इसके तहत रीवा और भोपाल संभाग के कमिश्नर भी बदले गए है.

29 IAS अफसरों के तबादले

राज्य सरकार ने छुट्टी के दिन 29 IAS अधिकारीयों की ट्रान्सफर लिस्ट जारी की. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारीयों को नई जिम्मेदारियां दी गयी हैं.

शैलेन्द्र सिंह बने रीवा कमिश्नर

ट्रान्सफर लिस्ट के अनुसार शैलेन्द्र सिंह को रीवा संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वहीं भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है.

 

बाबू सिंह जामोद को मिली नई जिम्मेदारी

बाबू सिंह जामोद को नगरीय  विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके अलावा कई अन्य अधिकारीयों के भी पद और विभाग बदले गए है.

कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव 

सरकार ने इस फेरबदल के दौरान राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी तैनात किये है. प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किये गए है.

लगातार जारी है तबादलों का दौर

पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में बड़े स्तर पर तबादले देखने को मिल रहे हैं. IAS अधिकारीयों के ट्रान्सफर को इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: MP News: मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में सुनवाई टली, नई बेंच करेगी मामले की सुनवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें