Rewa News: सोशल मीडिया टिप्पणी मामला: रीवा में आरोपी हिरासत में, यूपी STF को सौंपा गया
Rewa News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट और रीवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।

रीवा से आरोपी को किया गया हिरासत में
जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। मामले के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू की, संयुक्त टीम की मदद से रीवा पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश एसटीएफ के हवाले कर दिया।
UP STF और साइबर टीम की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने जांच तेज कर दी है। टीम सोशल मीडिया पोस्ट के स्रोत, डिजिटल गतिविधियों और संभावित अन्य जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
साइबर अपराध पर सख्ती
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली आपत्तिजनक या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी टिप्पणी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी, अधिकारियों के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या डिजिटल माध्यम शामिल है या नहीं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा ईको पार्क प्रवेश शुल्क विवाद, प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी नेता प्रमोद शर्मा पर मामला दर्ज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
