Sidhi News: सीधी में कबाड़ दुकान पर विवाद, टायर जलाने से प्रदूषण की शिकायत
Sidhi News: सीधी शहर के वार्ड क्रमांक-18 में संचालित एक कबाड़ दुकान को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का आरोप है कि दुकान से फैल रही गंदगी और धुएं से क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

टायर जलाने से फैल रहा धुआं
रहवासियों के अनुसार दुकान में पुराने टायर जलाए जाते हैं, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के इलाके में फैल जाता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज हुई शिकायत
स्थानीय निवासी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि दुकान बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही है।
अधिकारियों को भी दिया गया आवेदन
रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पुलिस और अन्य विभागों को लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है, गोपद बनास एसडीएम प्रिया पाठक ने कहा कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जांच टीम भेजने और नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में वनरक्षक भर्ती पर सवाल, 8 पदों में सिर्फ 1 अभ्यर्थी हुआ चयन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
