Sidhi News: सीधी में वनरक्षक भर्ती पर सवाल, 8 पदों में सिर्फ 1 अभ्यर्थी हुआ चयन
Sidhi News: सीधी जिले में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जहां विशेष आरक्षण के तहत निकाले गए 8 पदों में से केवल एक अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हुआ।

8 पदों के लिए निकला था विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार वर्ष 2026 की इस विशेष भर्ती में बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय के लिए कुल 8 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल थे और 25 पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, 23 जून को आयोजित चयन प्रक्रिया में केवल एक महिला अभ्यर्थी उपस्थित हुई, जबकि अगले दिन होने वाली पुरुष अभ्यर्थियों की प्रक्रिया में कोई भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा।
7 पद रह गए खाली
भर्ती नियमों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों को 15 किलोमीटर और पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किलोमीटर की पैदल चाल परीक्षा पूरी करनी थी। उपस्थित अभ्यर्थी ने सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया, केवल एक अभ्यर्थी के शामिल होने के कारण 8 में से 7 पद रिक्त रह गए। यह स्थिति भर्ती प्रक्रिया और जागरूकता दोनों पर सवाल खड़े कर रही है, वन मंडलाधिकारी प्रीती अहिरवार ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि ऑनलाइन बुलावे के बावजूद अधिकांश अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में 15 वर्षों से पेयजल संकट, बैगा परिवार गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
