MP News: MP पुलिस सेवा से IPS प्रमोशन, 9 अफसरों पर DPC में फैसला, कुछ नाम अटके

MP News: MP पुलिस सेवा से IPS प्रमोशन, 9 अफसरों पर DPC में फैसला, कुछ नाम अटके

MP News: MP पुलिस सेवा से IPS प्रमोशन, 9 अफसरों पर DPC में फैसला, कुछ नाम अटके

MP News: मध्य प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की गई। गृह विभाग के प्रस्ताव पर यह बैठक संपन्न हुई।

UPSC सदस्य की मौजूदगी में हुई मंजूरी

डीपीसी बैठक में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य संजय वर्मा भी शामिल रहे। बैठक में चयन से जुड़े नामों को मंजूरी दी गई और विस्तृत सूची पर विचार किया गया, इस बार चयन प्रक्रिया में 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। कुल 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

कुछ की पदोन्नति पर संशय

सूत्रों के अनुसार सीताराम ससत्या और अमृत मीणा के नाम चयन सूची से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं राजेश मिश्रा और संदीप मिश्रा की पदोन्नति विभागीय जांच के चलते अटकने की संभावना है।

विभागीय जांच बनी बाधा

बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारियों के मामलों में जांच लंबित होने के कारण उनके लिफाफे बंद रखे गए हैं, जिससे अंतिम निर्णय प्रभावित हो सकता है, DPC बैठक में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही 9 अफसरों के IPS पदोन्नति पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है, जबकि कुछ नामों पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब लीव इनकैशमेंट पर 300 दिन की सीमा तय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें