MP News: MP शिक्षक तबादला नीति 2026: पोर्टल बंद होने और नियमों पर बढ़ा असंतोष

MP News: MP शिक्षक तबादला नीति 2026: पोर्टल बंद होने और नियमों पर बढ़ा असंतोष

MP News: MP शिक्षक तबादला नीति 2026: पोर्टल बंद होने और नियमों पर बढ़ा असंतोष

MP News: स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 के तहत आवेदन पोर्टल बंद हो गया है, जिसके कारण प्रदेश के हजारों शिक्षक आवेदन नहीं कर सके।

ई-अटेंडेंस और तकनीकी समस्याएं बनी बाधा

शिक्षकों का आरोप है कि ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता, तकनीकी खामियों और अव्यावहारिक शर्तों के कारण कई पात्र शिक्षक आवेदन प्रक्रिया से बाहर रह गए, शिक्षक संगठनों का कहना है कि पोर्टल पर सेवा संबंधी गलत जानकारी, रिक्त पदों की अस्पष्टता और पात्रता में त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक आवेदन नहीं कर पाए।

गैर-शैक्षणिक कार्यों को लेकर आपत्ति

संगठनों ने कहा कि ई-अटेंडेंस, जनगणना, परीक्षा ड्यूटी और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों के आधार पर शिक्षकों को स्थानांतरण से बाहर करना उचित नहीं है, शासकीय शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कई शिक्षक पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से तबादला चाहते थे, लेकिन नीति की खामियों से वे वंचित रह गए।

BAC और जनशिक्षक पदों पर आयु सीमा विवाद

शिक्षक संगठन ने BAC और जनशिक्षक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 52 से बढ़ाकर 56 वर्ष करने की मांग की है, ताकि अनुभवी शिक्षकों को अवसर मिल सके, राज्य शिक्षा केंद्र ने BAC के 5 और जनशिक्षक पदों के लिए आवेदन बुलाए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है और चयन प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: MP पुलिस सेवा से IPS प्रमोशन, 9 अफसरों पर DPC में फैसला, कुछ नाम अटके

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें