MP News: कटनी की स्लीमनाबाद वाटर टनल अंतिम चरण में, 5 जिलों को मिलेगा नर्मदा जल का लाभ
MP News: मध्य प्रदेश में विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। कटनी जिले में बन रही स्लीमनाबाद वाटर टनल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह परियोजना देश की सबसे लंबी भूमिगत वाटर टनल मानी जा रही है, जिस पर पिछले 17 वर्षों से काम जारी है।

अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार, इस 11.95 किलोमीटर लंबी टनल में अब केवल लगभग 85 मीटर की खुदाई बाकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंत तक टनल का पूरा निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, इस परियोजना के पूरा होने के बाद नर्मदा नदी का पानी पहली बार विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा। इससे कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा जिलों में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। लाखों लोगों की पानी की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
कई चुनौतियों के बाद भी जारी रहा काम
बरगी व्यपवर्तन योजना के तहत बन रही इस टनल के निर्माण में कई बड़ी तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियां सामने आईं। कठिन चट्टानों, 300 से अधिक सिंकहोल और जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों ने काम को प्रभावित किया। यहां तक कि कुछ आधुनिक मशीनें भी असफल रहीं, लेकिन इसके बावजूद परियोजना लगातार आगे बढ़ती रही, शुरुआत में इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 799 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। बावजूद इसके, यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में है।
यह भी पढ़ें : MP News: अभिनेता सतेंद्र सोनी ने फिल्म ‘पेट पालकी’ के प्रोड्यूसर पर फीस न देने और धमकी देने का आरोप लगाया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
