Rewa News: रीवा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा
Rewa News: रीवा-मनगवां मार्ग स्थित रायपुर कर्चुलियान बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर निगम के कचरा परिवहन वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और बाईपास पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए नगर निगम के भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस के अनुसार मृतक और घायल दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उनकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल नगर निगम के कचरा वाहन को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के इटमा वाटरफॉल में हादसा, सेल्फी लेते समय गहरे पानी में गिरा युवक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

