CG News: तूता में अतिक्रमण को लेकर NRDA का बड़ा बयान, विस्थापन की खबरों का किया खंडन
CG News: नवा रायपुर के ग्राम तूता में अतिक्रमण हटाने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच एनआरडीए ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. प्राधिकरण का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के विस्थापन की कोई योजना नहीं है और पूरी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, यानी एनआरडीए ने कहा है कि ग्राम तूता में किसी भी परिवार को हटाने या विस्थापित करने की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है. अभी केवल अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के आधार पर संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

शिकायतों के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
प्राधिकरण के मुताबिक, गांव में अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और नियमों के तहत संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए. यह पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है, 2 जुलाई को ग्राम प्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात की. बैठक में तय हुआ कि गांव के सभी पक्षों के साथ बैठक कर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी. इसके बाद अधिकारियों के साथ फिर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा.
ग्राम पंचायत भी भेजती रही है शिकायतें
एनआरडीए ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से भी समय-समय पर गांव के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में पत्र भेजे जाते रहे हैं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर संबंधित लोगों को प्रारंभिक नोटिस जारी किए गए हैं, प्राधिकरण का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं है. सभी फैसले नियमों के अनुसार और पूरी संवेदनशीलता के साथ लिए जाएंगे, ताकि विकास कार्य भी प्रभावित न हों और सभी संबंधित पक्षों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा सके.
यह भी पढ़ें : CG News: ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का दिखा असर, बारिश से भरीं डबरियां और नवा तरिया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
