MP News: रीवा कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने CM मोहन यादव से की मुलाकात
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर रीवा के कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड का मुद्दा उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे.

उमंग सिंघार ने उठाए गंभीर सवाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि रीवा में हुई हत्या बेहद गंभीर घटना है. उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कांग्रेस का कहना है कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए.

चाकू मारकर की गई थी हत्या
रीवा शहर के शांति विहार कॉलोनी गेट के पास सोमवार रात कांग्रेस के युवा नेता अमित कोल पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया था. लगातार कई वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
घटना के बाद मचा था हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमित कोल किसी काम से इलाके में मौजूद थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
DGP को भी सौंपा गया था ज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक, DGP से भी मुलाकात की थी. प्रतिनिधिमंडल ने हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ त्वरित न्यायिक प्रक्रिया अपनाने और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था.
तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं. कांग्रेस ने मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा का नया रिकॉर्ड, e-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों को मिला एडमिशन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










