MP News: सावन के पहले सोमवार पर देवतालाब मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, श्रद्धालुओं की लगी कतार

MP News: सावन के पहले सोमवार पर देवतालाब मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, श्रद्धालुओं की लगी कतार

MP News: सावन के पहले सोमवार पर देवतालाब मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, श्रद्धालुओं की लगी कतार

MP News: सावन के पहले सोमवार पर ऐतिहासिक देवतालाब शिवधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, ब्रह्ममुहूर्त से ही हजारों भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे, पूरे दिन मंदिर परिसर हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा.

दूसरे राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालु

देवतालाब शिवधाम में मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों के साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की.

भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करते विधायक गिरीश गौतम।

विधायक गिरीश गौतम ने किया पूजन

देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया, उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की, इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला.

प्राचीन मान्यताओं से जुड़ा है मंदिर

देवतालाब शिव मंदिर को विंध्य क्षेत्र के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध शिवधामों में माना जाता है, मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने भगवान शिव के आदेश पर महर्षि मार्कण्डेय की तपस्या से प्रसन्न होकर एक रात में इस मंदिर का निर्माण किया था, श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां जलाभिषेक के बाद चारधाम यात्रा पूर्ण मानी जाती है.

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए, भक्तों ने मंदिर परिसर स्थित शिवकुंड से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया, पूरे दिन मंदिर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया में कांग्रेस का परचम, घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से भाजपा को हराया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें