MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी में नए दौर की शुरुआत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा पहुंचे भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी में नए दौर की शुरुआत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा पहुंचे भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी में नए दौर की शुरुआत, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा पहुंचे भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार महत्वपूर्ण दौरे पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं. भोपाल पहुंचते ही दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद प्रदेश कार्यालय में राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अहम बैठकों का दौर शुरू हो गया है. बैठकों में भाग लेने से पहले बिप्लब देव ने भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

MP News: एमपी भाजपा को मिला नया प्रभारी: बिप्लब कुमार देब संभालेंगे प्रदेश  की जिम्मेदारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी | MP BJP gets new in-charge: Biplab  Kumar Deb to take ...

संगठन और सरकार में बेहतर समन्वय पर जोर

गुफा मंदिर में दर्शन के बाद बिप्लब कुमार देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे और सह प्रभारी रेखा वर्मा मिलकर मध्य प्रदेश में संगठन और राज्य की मोहन यादव सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के जनहितकारी कामों को जनता तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचेंगे प्रभारी

बिप्लब देव के इस दौरे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मैदानी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है. अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बिप्लब देव पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड-32 स्थित बूथ कार्यकर्ता मीना जाटव के घर दोपहर का भोजन करेंगे और बूथ अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के निवास पर चाय पर चर्चा करेंगे.

सह प्रभारी रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं से संवाद

प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. वे अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के निवास पर भोजन करेंगी और शाम को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगी. नए प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी भोपाल पहुंच चुके हैं और वे भी इन तमाम बैठकों व रणनीतिक चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.

1 अक्टूबर को होगी बड़ी बैठक

बिप्लब देव और रेखा वर्मा 1 अक्टूबर को भी भोपाल प्रवास पर रहेंगे. दोनों नेता सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक संयुक्त बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्य में संगठन की मैदानी मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें : MP News: नरसिंहपुर में रील के लिए जान जोखिम में, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का चलती फॉर्च्यूनर से लटककर स्टंट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें