MP News: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा आयोजन, 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026’
MP News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए ‘जेन-जी (Gen-Z) आंदोलन’ के बाद से देश भर में युवाओं के मुद्दों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मध्य प्रदेश में भी राजनीतिक दल और राज्य सरकार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने और उनके मुद्दों को हल करने के लिए लगातार बड़े आयोजनों और कॉन्क्लेव का सहारा ले रहे हैं.

6 अक्टूबर को ‘CM यूथ कॉन्क्लेव 2026′
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार 6 अक्टूबर 2026 को राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य ‘सीएम यूथ कॉन्क्लेव 2026’ आयोजित करने जा रही है. इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी जिलों और विश्वविद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. सभी उच्च शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
कॉन्क्लेव के दौरान युवाओं को स्टार्टअप्स, उद्यमिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-रेडी एजुकेशन से जुड़ी प्रदर्शनियां देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा कृषि, फार्मास्यूटिकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार व कौशल विकास की संभावनाओं पर विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे.
नई योजनाओं की सौगात
इस बड़े मंच के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. माना जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं के रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं और वित्तीय प्राथमिकताओं का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं. कार्यक्रम स्थल पर सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे.
‘छात्रों की गूंज‘ कार्यक्रम के बाद सरकार का बड़ा कदम
उल्लेखनीय है कि हाल ही में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया था, जिसमें पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात की गई थी. इस आयोजन से बने माहौल के बाद अब मोहन यादव सरकार के इस ‘यूथ कॉन्क्लेव’ को मध्य प्रदेश के युवाओं को साधने की एक बड़ी जवाबी पहल के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’, जानिए कैसे मिलेगा 700 से ज्यादा कोर्स में फ्री प्रशिक्षण और हर महीने स्टाइपेंड
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










