CG News: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया फिर तेज, 19.13 लाख अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने घर-घर पहुंचेंगे BLO

CG News: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया फिर तेज, 19.13 लाख अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने घर-घर पहुंचेंगे BLO

CG News: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया फिर तेज, 19.13 लाख अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने घर-घर पहुंचेंगे BLO

CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया को एक बार फिर रफ्तार दे दी गई है. SIR अभियान के दौरान जो मतदाता घर पर सत्यापन के समय अनुपस्थित मिले थे या जो किसी अन्य स्थान पर चले गए थे, उनकी सही जानकारी जुटाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एक बार फिर घर-घर दस्तक देंगे.

SIR FINAL LIST : छत्तीसगढ़ में एसआईआर की फाइनल सूची जारी, 1.87 करोड़ वोटर्स  रजिस्टर्ड, दावा आपत्ति के बाद 2.34 लाख बढ़े

दोबारा होगा घर-घर सत्यापन

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में ऐसे करीब 19.13 लाख मतदाताओं को चिन्हित किया गया है. BLO इन मतदाताओं के दिए गए पते पर जाकर भौतिक रूप से यह सत्यापित करेंगे कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में वहीं निवास कर रहा है या नहीं. इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज अन्य जानकारियों की भी सूक्ष्मता से जांच की जाएगी, इस विशेष अभियान के दौरान BLO SIR प्रक्रिया से पहले तैयार की गई मतदाता सूची और SIR के बाद अपडेट की गई सूची का आपस में मिलान करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य उन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट करना है, जो पहले चरण के पुनरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे या जिनके स्थानांतरण की सूचना प्राप्त हुई थी.

Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की डेडलाइन खत्म, 63 लाख लोगों को नोटिस, जानें  आगे क्या होगा

सूची से हटाए गए थे 24.99 लाख नाम

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी और अपात्र नामों की छंटनी की गई थी. आंकड़ों के अनुसार, कुल 24.99 लाख नाम सूची से बाहर किए गए थे, जिनमें से 6 लाख से अधिक मतदाता मृत पाए गए थे. इसके अलावा कई अनुपस्थित, स्थानांतरित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की पहचान की गई थी, BLO के इस दूसरे चरण के सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र और वास्तविक मतदाता का नाम गलती से सूची से बाहर न छूटे. इसके साथ ही मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए गलत, दोहरे या अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: गुरूग्राम राजिम में ‘दसकुंड महोत्सव 2026’ की भव्य तैयारियां शुरू, देवी पंचमी पर पारंपरिक तरीके से बनेगी 100 किलो पान रोटी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें