CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से होगी पूछताछ, रायपुर कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टडी दी

CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से होगी पूछताछ, रायपुर कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टडी दी

CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से होगी पूछताछ, रायपुर कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टडी दी

CG News: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रायपुर की CBI कोर्ट ने आरोपी को पेश किए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड दे दी है. अब जांच एजेंसी उससे मामले से जुड़े अहम सवालों के जवाब तलाशेगी. अदालत ने सौरभ को 12 नवंबर को दोबारा पेश करने का आदेश दिया है, अदालत से अनुमति मिलने के बाद CBI की टीम सौरभ चंद्राकर को दिल्ली लेकर जाएगी. वहां एजेंसी के कार्यालय में उससे पूछताछ की जाएगी. सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के अधिकारी और वकील भी मौजूद रहे. ED ने भी आरोपी से पूछताछ के लिए तीन दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है.

महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया : ओमान से CBI की टीम  लेकर पहुंची, कल रायपुर कोर्ट में होगी पेशी - Haribhoomi

आरोपी के वकील ने किया CBI की मांग का विरोध

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सौरभ चंद्राकर की ओर से अधिवक्ता तुषार गिरी ने पक्ष रखा. उन्होंने CBI की रिमांड मांग पर आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया. दूसरी ओर, आरोपी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लेकर आई है. सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. वहां अदालत ने CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी थी. इसके बाद मंगलवार को जांच टीम उसे फ्लाइट E6 2307 से दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची.

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश —  CGKhabar

CM साय बोले, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

महादेव सट्टा ऐप मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़कर भारत लाया गया है. अब CBI उससे पूछताछ करेगी और इस दौरान कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मामले में संभावित खुलासों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, मुख्यमंत्री साय ने राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को भी घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र की हत्या की और अब वही लोकतंत्र की बात कर रही है. फिलहाल, महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI और ED की जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से होगी पूछताछ, रायपुर कोर्ट ने CBI को 8 दिन की कस्टडी दी”

Leave a Comment

और पढ़ें