CG News: छठ और दिवाली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और टाइमिंग

CG News: छठ और दिवाली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और टाइमिंग

CG News: छठ और दिवाली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और टाइमिंग

CG News: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है. रेलवे दुर्ग और बिहार के बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इस ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे के लिए किया जाएगा. इससे छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर करने में सुविधा मिलेगी.

दिवाली-छठ के लिए टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाईं 100+ स्पेशल ट्रेनें,  यूपी-बिहार-बंगाल सब कवर - indian railways dussehra diwali chhath puja rush  102 festival special trains to ...

4, 11 और 18 नवंबर को दुर्ग से होगी रवाना

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 4, 11 और 18 नवंबर को दुर्ग स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी और 11.15 बजे रायपुर पहुंचेगी. यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 11.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी. इसके बाद भाटापारा में दोपहर 12.12 बजे, बिलासपुर में 1.15 बजे, चांपा में 2.14 बजे और रायगढ़ में 3.08 बजे पहुंचेगी. विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी.

दिवाली और छठ पर बिहार जाना हुआ आसान, यूपी के बरेली से चलेंगी सात जोड़ी  त्योहार स्पेशल ट्रेनें - diwali chhath special trains 7 pairs via bareilly  for festivals

5, 12 और 19 नवंबर को बरौनी से वापसी

वापसी यात्रा के लिए गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 5, 12 और 19 नवंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन बरौनी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी. अगले दिन रायगढ़ में दोपहर 12.25 बजे, चांपा में 1.35 बजे और बिलासपुर में 3.55 बजे पहुंचेगी. इसके बाद भाटापारा में शाम 7.10 बजे और रायपुर में रात 9.05 बजे आगमन होगा. रायपुर से 9.10 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 11.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी.

दिवाली-छठ पर बिहार-बंगाल जाने वालों के लिए बड़ी राहत! इन 6 रूटों पर रेलवे  ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार, देखें पूरी लिस्ट

इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. छत्तीसगढ़ में रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल में भी ट्रेन रुकेगी, रेलवे की ओर से इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी, 3 स्लीपर और 13 एसी थर्ड श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES या RailOne ऐप पर जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें : CG News: श्रमिकों की e-KYC में छत्तीसगढ़ ने बनाया रिकॉर्ड, अकुशल श्रमिकों के सत्यापन में बड़े राज्यों में नंबर-1

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: छठ और दिवाली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और टाइमिंग”

Leave a Comment

और पढ़ें