CG News: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 632 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

CG News: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 632 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

CG News: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 632 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर है. राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योजना की 33वीं किस्त जारी की. इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर किए गए. सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है.

महतारी वंदन योजना की किस्त कल होगी जारी, दीपावली से पहले बहनों को सौगात

70 प्रतिशत से ज्यादा मोदी की गारंटी पूरी होने का दावा

किस्त जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे किए जा चुके हैं. उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. गृह मंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है, अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में देश और दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता है. उन्होंने विश्वास जताया कि पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा. शाह ने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश की प्राकृतिक संपदा के साथ यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. उन्होंने राज्य के वार्षिक बजट में करीब 30 गुना वृद्धि होने की बात भी कही.

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त, 67 लाख से  ज्यादा महिलाओं के खाते में आए पैसे

घर बैठे ऐसे चेक करें महतारी वंदन योजना का स्टेटस

योजना की पात्र महिलाएं अपनी किस्त और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आवेदन या संबंधित स्टेटस विकल्प पर क्लिक करें. यहां आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. फिर कैप्चा कोड भरकर मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी.

मार्च 2024 में शुरू हुई थी महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से मार्च 2024 में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है. 33वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देने का सिलसिला जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छठ और दिवाली पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और टाइमिंग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें