Sidhi News: सीधी में दुष्कर्म की शिकायत के बाद युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
Sidhi News: सीधी जिले में 19 साल की युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. रविवार सुबह युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि युवती ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. मां का कहना है कि आरोपी की लगातार प्रताड़ना और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया. घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
घर के बाथरूम के पास छिपा था आरोपी
मामला सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र का है. मृतका की मां के मुताबिक, 22 नवंबर की रात गांव का परिचित युवक सानू (22) उनके घर के बाथरूम के पास छिपा हुआ था. युवती को अकेला देखकर वह उसे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. मां का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया.
थाने पहुंचकर मां ने की थी शिकायत
घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. मां के अनुसार, 23 नवंबर की सुबह वह बेटी के साथ मड़वास थाने पहुंचीं और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की. हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की. इसके बाद परिवार लगातार परेशान रहा और युवती आरोपी की हरकतों से तनाव में रहने लगी, थाने में सुनवाई नहीं होने के बाद युवती ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी. मां का आरोप है कि वहां शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि आरोपी लगातार बेटी को परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना और शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली.
पुलिस ने गांव भेजी थी जांच टीम
मड़वास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेश बैस ने बताया कि युवती और उसकी मां की ओर से आवेदन मिलने के बाद जांच के लिए पुलिस टीम गांव भेजी गई थी. उस समय आरोपी मौके पर नहीं मिला था. हालांकि, पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली थी और उसकी तलाश की जा रही थी, रविवार सुबह युवती की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपी की तलाश भी की जा रही है. अब इस पूरे मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की शिकायत पर हुई कार्रवाई और घटना के बीच क्या परिस्थितियां रहीं.
यह भी पढ़ें : MP News: सतना में अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी, 10 भृत्यों को पूरा वेतन दिलाने वाले शाखा प्रभारी लिपिक निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Sidhi News: सीधी में दुष्कर्म की शिकायत के बाद युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप”