MP Politics: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, तीन राज्यसभा सांसदों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना

MP Politics: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, तीन राज्यसभा सांसदों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना

MP Politics: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, तीन राज्यसभा सांसदों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना

MP Politics: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने तीन निर्वाचित सांसदों पर जुर्माना लगाया है. कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट पर एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जस्टिस बीपी शर्मा की सिंगल बेंच ने याचिका के संबंध में जवाब दाखिल नहीं करने पर यह आदेश दिया. साथ ही तीनों सांसदों को जवाब पेश करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है.

राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन ने दायर की याचिका, हाई कोर्ट ने बीजेपी  के तीनों सांसदों पर लगाया जुर्माना

महेश केवट के निर्वाचन को दी चुनौती

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यसभा सांसद महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती दी है. उन्होंने निर्वाचन अधिकारी की ओर से अपना नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को भी अनुचित बताया है. नटराजन का कहना है कि तेलंगाना में दर्ज आपराधिक परिवाद के आधार पर उनका नामांकन निरस्त किया गया था, जबकि संबंधित जिला अदालत ने उन्हें केवल नोटिस जारी किया था.

एमपी हाई कोर्ट ने तीन राज्यसभा सांसदों पर लगाया जुर्माना, जवाब पेश करने के  लिए आखिरी

जवाब दाखिल करने के लिए पहले भी मिला था मौका

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान तीनों सांसदों को जवाब पेश करने का अवसर दिया था. साथ ही चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय में जवाब दाखिल नहीं करने पर उनका लिखित उत्तर देने का अधिकार समाप्त किया जा सकता है. शुक्रवार 27 नवंबर को हुई सुनवाई में सांसदों के अधिवक्ताओं ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. अदालत ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए प्रत्येक सांसद पर एक हजार रुपए की कॉस्ट लगाई और दो सप्ताह का अंतिम मौका दिया. मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी.

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान,  विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए - India TV Hindi

नामांकन निरस्त होने से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा की ओर से तरुण चुग और रजनीश कुमार अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन मैदान में थीं. तेलंगाना में दर्ज आपराधिक परिवाद से जुड़ी जानकारी नामांकन हलफनामे में नहीं देने के आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया था. इसके बाद भाजपा के महेश केवट ने भी नामांकन दाखिल किया और भाजपा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए.

अब 11 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

नामांकन निरस्त किए जाने और चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए मीनाक्षी नटराजन ने हाई कोर्ट का रुख किया है. फिलहाल अदालत ने केवल जवाब दाखिल करने में देरी पर तीनों सांसदों पर जुर्माना लगाया है. चुनाव प्रक्रिया और नामांकन निरस्तीकरण को लेकर याचिका में उठाए गए सवालों पर अंतिम फैसला आना बाकी है. अब 11 दिसंबर की सुनवाई में तीनों सांसदों के जवाब और आगे की न्यायिक कार्रवाई पर नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में रैपिडो राइड कैंसिल करने पर युवती को धमकी और गाली, अश्लील तस्वीर भेजने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें