MP News: धीरेंद्र शास्त्री पर गोविंद सिंह का विवादित बयान, शिक्षा और ज्ञान पर उठाए सवाल, भाजपा एजेंट बताया

MP News: धीरेंद्र शास्त्री पर गोविंद सिंह का विवादित बयान, शिक्षा और ज्ञान पर उठाए सवाल, भाजपा एजेंट बताया

MP News: धीरेंद्र शास्त्री पर गोविंद सिंह का विवादित बयान, शिक्षा और ज्ञान पर उठाए सवाल, भाजपा एजेंट बताया

MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवादित बयान दिया है. झांसी में उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वर्णशंकर बताया. साथ ही उनकी शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कथाओं पर सवाल उठाए. गोविंद सिंह ने उन्हें खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके एक सवाल का जवाब देकर दिखाएं.

MP News Who is Dr. Govind Singh who will be Leader of Opposition in Madhya  Pradesh Legislative Assembly ann | Dr Govind Singh Profile: कौन हैं डॉ  गोविंद सिंह जो होंगे मध्य

शिक्षा और धार्मिक ज्ञान पर उठाए सवाल

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई ज्ञान नहीं है और वे पढ़े-लिखे नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक कथाओं के माध्यम से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. गोविंद सिंह ने उनकी कथाओं और धार्मिक दावों पर भी सवाल खड़े किए.

भाजपा का एजेंट होने का लगाया आरोप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताते हुए आरोप लगाया कि वे कथा के जरिए पैसा इकट्ठा कर अपनी और परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं. उन्होंने जमीन खरीदने और जमीनों पर कब्जा करने जैसे आरोप भी लगाए. हालांकि, ये सभी आरोप डॉ. गोविंद सिंह की ओर से लगाए गए हैं.

Mp News:गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम को बताया पाखंड, नारायण त्रिपाठी ने  भोपाल में बुलाई महासभा - Mp News: Govind Singh Told Bageshwar Dham  Hypocrisy, Narayan Tripathi Called A General ...

एक सवाल का जवाब देने की दी चुनौती

गोविंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे भगवान राम के पांच पिता होने की बात बताते हैं, लेकिन उन्हें अपने ही पिता के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मेरे एक सवाल का जवाब दें. मैं अपना सवाल लिखकर दे दूंगा, लेकिन वे उसका जवाब नहीं दे पाएंगे.

बागेश्वर धाम जाने से किया इनकार

जब डॉ. गोविंद सिंह से पूछा गया कि क्या वे अपने सवाल का जवाब लेने के लिए बागेश्वर धाम जाएंगे, तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे ऐसे बेवकूफ लोगों से सवाल पूछने नहीं जाते. इसी दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का दलाल बताते हुए आरोप लगाया कि वे पैसे लेकर भाजपा के लिए काम करते हैं.

पहले भी उठा चुके हैं सवाल

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर डॉ. गोविंद सिंह पहले भी सवाल उठा चुके हैं. इस बार झांसी में दिए गए उनके बयान के बाद एक बार फिर दोनों के बीच जुबानी विवाद चर्चा में आ गया है. फिलहाल उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में दुष्कर्म की शिकायत के बाद युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: धीरेंद्र शास्त्री पर गोविंद सिंह का विवादित बयान, शिक्षा और ज्ञान पर उठाए सवाल, भाजपा एजेंट बताया”

Leave a Comment

और पढ़ें