Rewa News: रीवा में नहर में डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Rewa News: रीवा में नहर में डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Rewa News: रीवा में नहर में डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Rewa News: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से बिहार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना दूबी गांव की है, जहां युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया. रविवार को करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव नहर से बरामद किया गया.

सुबह 9 बजे मिली हादसे की सूचना

एसडीईआरएफ कमांडर विकास पांडेय के मुताबिक, 29 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे स्टेट कमांड सेंटर से युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी. इसके बाद पांच सदस्यीय एसडीईआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. मौके पर पहुंचते ही टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी, नहर में युवक की तलाश के लिए टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया. इस तरह करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम को सफलता मिली.

बिहार के खगड़िया का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान पांडव यादव (25), पिता शंकर यादव, निवासी ग्राम बादेवपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है. शव बरामद होने के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया, पुलिस ने युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है. परिजनों के रीवा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा संजय गांधी अस्पताल में 1 करोड़ की नई लिफ्ट बंद, शव लेकर जा रहे लोग आधे घंटे तक फंसे

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: रीवा में नहर में डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव”

Leave a Comment

और पढ़ें