MP News: भोपाल में रैपिडो राइड कैंसिल करने पर युवती को धमकी और गाली, अश्लील तस्वीर भेजने का आरोप
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रैपिडो बाइक चालक पर युवती के साथ अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगा है. युवती का आरोप है कि अतिरिक्त किराये की मांग पूरी नहीं होने पर चालक ने उसे फोन पर गालियां दीं और अश्लील तस्वीर भेज दी. इतना ही नहीं, आरोपी लगातार फोन और चैट के जरिए उसे धमकाता रहा. मामले में बाग सेवनिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अतिरिक्त किराये की मांग पर विवाद
युवती के मुताबिक, उसने अपना कुछ सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. चालक सामान लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा और वहां अतिरिक्त किराये की मांग करने लगा. इस बात पर युवती ने राइड कैंसिल कर दी. आरोप है कि इसके बाद बाइक चालक मोहम्मद मुस्तकीन ने फोन पर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी.
हिंदू लड़कियों को लेकर की टिप्पणी
पीड़िता का आरोप है कि चालक ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए कहा, ‘तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हैं’. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि चालक ने अपने प्राइवेट पार्ट की अश्लील तस्वीर उसे भेजी. इसके अलावा वह लगातार फोन करके धमकाता रहा. परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की.

पांच दिन तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप
युवती का कहना है कि घटना के बाद उसने बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पांच दिनों तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद जब मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, तो वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.
डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच
बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के मुताबिक, युवती की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस डिजिटल सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
भोपाल में सामने आए इस मामले ने ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़ी महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नहर में डूबने से बिहार निवासी युवक की मौत, 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: भोपाल में रैपिडो राइड कैंसिल करने पर युवती को धमकी और गाली, अश्लील तस्वीर भेजने का आरोप”