MP News: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग की कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, आरोपी हिरासत में

MP News: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग की कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, आरोपी हिरासत में

MP News: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग की कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, आरोपी हिरासत में

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मंत्री की कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि मंत्री विश्वास सारंग और कार में सवार अन्य लोगों को चोट नहीं आई. घटना के बाद आरोपी चालक द्वारा पुलिसकर्मियों और बीजेपी नेताओं के साथ मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी जीशान खान को हिरासत में ले लिया है.

MP minister Vishwas Sarang said vision document of development sought from  all MLAs | 'हर विधानसभा पर है सीएम मोहन यादव का फोकस', मंत्री विश्वास सारंग  बोले- ऐसे होगा एमपी का विकास

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का मैच देखने जा रहे थे मंत्री

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास हुई. मंत्री विश्वास सारंग छोला से नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला देखने जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पहले उनके काफिले से आगे निकलने की कोशिश की और फिर मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के कारण कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई.

अरेरा हिल्स की घटना: मंत्री सारंग की गाड़ी को मारी टक्कर, गनमैन को पीटा,  पुलिस से भी हाथापाई - Minister Sarang's car was hit, gunman was beaten up,  and police also scuffled

गनमैन को कुचलने का किया प्रयास

टक्कर के बाद मंत्री के गनमैन उमेश पाल ने फॉर्च्यूनर चालक को रोकने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान चालक ने गनमैन को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया और तेज रफ्तार में मौके से भाग निकला. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की टीम ने आरोपी का पीछा किया. बताया जा रहा है कि करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी को रोकने की कोशिश की गई, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी जीशान खान ने मंत्री के गनमैन उमेश पाल, बीजेपी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. तलैया थाना प्रभारी दीपक डेहरिया के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

10 से 12 लोगों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी

प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान सिलाई खाना इलाके के निवासी जीशान खान के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम जफर खान बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भागते समय आरोपी ने रास्ते में 10 से 12 लोगों को नुकसान पहुंचाया. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने मंत्री के काफिले को टक्कर मारने और उसके बाद मारपीट की घटना को किस वजह से अंजाम दिया. जांच में यह पहलू भी शामिल किया गया है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई पूर्वाग्रह या पुरानी रंजिश तो नहीं थी. फिलहाल आरोपी हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस पलटी, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग की कार को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, आरोपी हिरासत में”

Leave a Comment

और पढ़ें