MP News: भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस पलटी, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

MP News: भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस पलटी, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

MP News: भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस पलटी, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. कोहेफिजा थाना क्षेत्र के VIP रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे के दौरान बस में कई बच्चे और स्कूल स्टाफ सवार थे. दुर्घटना में कई स्कूली बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया.

MP News: भोपाल में नशे में धुत ड्राइवर ने डिवाइडर पर चढ़ाई स्कूल बस!  सीसीटीवी फुटेज आया सामने, बच्चे और शिक्षिका घायल | In Bhopal, an  intoxicated driver drove a ...

ड्राइवर के नशे में होने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, बस में लिटल एंजल स्कूल के विद्यार्थी सवार थे. शुरुआती जानकारी में बस चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक बस को लापरवाही से चला रहा था. आरोप है कि रेलिंग से टकराने से पहले बस ने दो से तीन मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारी थी. हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

भोपाल के VIP रोड पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस पलटी, शराब के नशे में था  ड्राइवर

टक्कर के बाद टूटे बस के शीशे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई, जिसके बाद उसके शीशे टूट गए और कुछ बच्चे बाहर गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया. घायल बच्चों और शिक्षिका का उपचार जारी है, हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन लिटल एंजल स्कूल पहुंच गए. यहां उन्होंने बस की सुरक्षा व्यवस्था और चालक की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक महीने पहले भी हुआ था बस हादसा

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी भोपाल के इसी VIP रोड पर छात्रों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. कोहेफिजा थाना क्षेत्र में राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर खंभे से जा भिड़ी थी. टक्कर के बाद बस करीब 75 प्रतिशत तक झुक गई थी. उस हादसे में 8 विद्यार्थी और बस में सवार 3 स्टाफ सदस्य सहित कुल 11 लोग घायल हुए थे, लगातार सामने आ रहे बस हादसों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और चालकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा घटना में चालक के नशे में होने के आरोपों की जांच की जा रही है. अब पुलिस की जांच के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि स्कूल बसों के संचालन और चालकों की फिटनेस को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें : MP Politics: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, तीन राज्यसभा सांसदों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP News: भोपाल के VIP रोड पर स्कूल बस पलटी, कई बच्चे और शिक्षिका घायल, ड्राइवर के नशे में होने का आरोप”

Leave a Comment

और पढ़ें