CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और विधवाओं को स्टाम्प शुल्क में राहत
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं के सम्मान और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब राज्य में ₹25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लागू योजना
यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और पंजीयन मंत्री ओ. पी. चौधरी की पहल पर तैयार किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, इस योजना का लाभ सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को मिलेगा। यह सुविधा केवल एक बार के लिए मान्य होगी।

सीमा और नियम तय
₹25 लाख तक की संपत्ति पर यह छूट लागू होगी। यदि संपत्ति का मूल्य इससे अधिक होता है, तो अतिरिक्त राशि पर सामान्य स्टाम्प शुल्क देना होगा। वर्तमान में स्टाम्प शुल्क लगभग 5 प्रतिशत है, जिसमें अब 25 प्रतिशत की राहत दी जाएगी।
पात्रता की शर्तें
लाभ लेने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही शपथ पत्र और सैनिक/पूर्व सैनिक या विधवा होने से संबंधित दस्तावेज भी देने होंगे, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल एक बार ही दिया जाएगा, ताकि योजना का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पंचायत विभाग बनाम जिला प्रशासन, अफसरों ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
