Rewa News: रीवा में पंचायत विभाग बनाम जिला प्रशासन, अफसरों ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा
Rewa News: रीवा जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को विभागीय कर्मचारियों ने संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई।

कलेक्टर की सख्ती से शुरू हुआ विवाद
पिछले एक सप्ताह से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी लगातार विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और जल गंगा संवर्धन अभियान, मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई है।

वेतन और कार्रवाई के निर्देश
हाल ही में हुई बैठक में कलेक्टर ने एपीओ, पीओ और एएओ का वेतन कार्य के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए थे। वहीं कई इंजीनियरों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए थे।
लापरवाही पर सख्त चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया था कि योजनाओं में लापरवाही पर एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्य में सुधार न होने पर अधिकारियों को पद से हटाने की चेतावनी भी दी गई थी।
पहले भी हुई कार्रवाई
कुछ दिन पहले जनसुनवाई में शिकायत मिलने पर जनपद सीईओ को नोटिस जारी किया गया था, वहीं एक सहायक वर्ग-3 कर्मचारी को नामांतरण प्रकरण में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया था।
विभागीय कर्मचारियों का आरोप
अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है और दुर्व्यवहार किया जा रहा है, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Bhopal News: मुख्यमंत्री ने किया ‘अटल भवन’ का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे पूरा नगर निगम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
