CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क राहत

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क राहत

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क राहत

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए महिलाओं के नाम पर होने वाली जमीन रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट लागू कर दी है।

अब कम देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क

अधिसूचना के अनुसार, पहले जहां अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 4 प्रतिशत शुल्क लिया जाता था, अब महिलाओं के नाम पर यह घटकर 2 प्रतिशत रह जाएगा, यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और पंजीयन मंत्री ओ. पी. चौधरी की पहल पर लिया गया है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए गुड न्यूज: जमीन की रजिस्ट्री अब बहुत सस्ती  पड़ेगी, 50% छूट देगी सरकार

महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी

सरकार का मानना है कि इस कदम से महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीयन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी, आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में ही महिलाओं के नाम पर 82,755 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है। अब शुल्क में छूट मिलने के बाद इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है।

राजस्व पर असर

इस फैसले से राज्य को लगभग 200 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है, लेकिन सरकार का कहना है कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना इससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, सैनिकों, पूर्व सैनिकों और विधवाओं को स्टाम्प शुल्क में राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें