CG News: CM साय और UNICEF की नई पहल, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी संयुक्त रणनीति

CG News: CM साय और UNICEF की नई पहल, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी संयुक्त रणनीति

CG News: CM साय और UNICEF की नई पहल, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी संयुक्त रणनीति

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नई पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने UNICEF के सहयोग से प्रदेश के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया है. इस पहल का उद्देश्य स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और बेहतर भविष्य वाले छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत में UNICEF की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे से मुलाकात की. बैठक के दौरान मातृ स्वास्थ्य, शिशु पोषण, बच्चों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने संयुक्त प्रयासों से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर सहमति जताई.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण  मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति - भारत न्यूज़

सभी विभाग मिलकर तैयार करेंगे रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आदिम जाति विकास विभाग, UNICEF के तकनीकी सहयोग से साझा कार्ययोजना तैयार करेंगे. इसका उद्देश्य योजनाओं का बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी बहु-क्षेत्रीय रणनीति तैयार की जाए, जिससे मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और कुपोषण के मामलों में प्रभावी कमी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचेगा लाभ

सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, गर्भवती महिलाओं की बेहतर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, UNICEF की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा कि संगठन लंबे समय से छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

सांस्कृतिक परंपरा के साथ हुआ स्वागत

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंथिया मैककैफ्रे का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शैली में स्वागत करते हुए उन्हें नंदी की प्रतिमा भेंट की. वहीं, UNICEF की ओर से भारत में संगठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया गया. बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ में UNICEF की प्रमुख सीमा कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर का ‘कांकेयर’ ब्रांड बना महिलाओं की पहचान, देशभर में बढ़ रही जैविक उत्पादों की मांग

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें