CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर का ‘कांकेयर’ ब्रांड बना महिलाओं की पहचान, देशभर में बढ़ रही जैविक उत्पादों की मांग
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान के तहत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया ‘कांकेयर’ ब्रांड अब तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. शुद्ध और जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन गई है, ‘कांकेयर’ ब्रांड के तहत महिला स्वसहायता समूह सरसों तेल, अरहर दाल, शहद, छिंद गुड़, रागी, कोदो, मक्का आटा और आम का अचार सहित कई प्राकृतिक खाद्य उत्पाद तैयार कर रहे हैं. गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान दिए जाने के कारण इन उत्पादों पर उपभोक्ताओं का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.
जैविक पद्धति से होता है उत्पादन
दण्डकारण्य क्षेत्र की प्राकृतिक परिस्थितियों में तैयार किए जाने वाले इन उत्पादों का निर्माण पारंपरिक और जैविक तरीके से किया जाता है. उत्पादन प्रक्रिया में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं किया जाता. सभी उत्पाद एफएसएसएआई पंजीकृत हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है, ‘कांकेयर’ उत्पादों की बिक्री सी-मार्ट और कांकेश्वरी एफपीसी के माध्यम से की जा रही है. जिला पंचायत परिसर स्थित पैकेजिंग यूनिट से थोक खरीद की सुविधा भी उपलब्ध है. वहीं, उपभोक्ता Kancare.Shop के जरिए घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर इन जैविक उत्पादों की खरीदारी भी कर सकते हैं.

बिक्री में लगातार दर्ज हो रही बढ़ोतरी
जिला पंचायत के आंकड़ों के अनुसार, अब तक ‘कांकेयर’ ब्रांड के तहत 92 किलोग्राम अरहर दाल, 5.5 किलोग्राम शहद, 5 किलोग्राम छिंद गुड़, 9 किलोग्राम रागी आटा और 6 किलोग्राम मक्का आटा की बिक्री हो चुकी है. यह बढ़ती बिक्री स्थानीय उत्पादों के प्रति लोगों के विश्वास और पसंद को दर्शाती है, ‘कांकेयर’ अब सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि कांकेर की हजारों ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण की पहचान बन चुका है. यह पहल स्थानीय जैविक उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं के लिए स्थायी आय का मजबूत माध्यम भी साबित हो रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
