Rewa News: रीवा-प्रयागराज हाईवे पर ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को निकाला गया
Rewa News: रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोहागी थाना क्षेत्र के त्योंथर ब्रेक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन केबिन पूरी तरह दब जाने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद कटर मशीन की मदद से ट्रेलर के केबिन को काटकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
चालक की हालत गंभीर
हादसे में घायल चालक की पहचान राजू कुशवाहा के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक त्योंथर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें : MP News: कटनी की स्लीमनाबाद वाटर टनल अंतिम चरण में, 5 जिलों को मिलेगा नर्मदा जल का लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

