CG News: समितियों में आसानी से मिल रहा खाद-बीज, किसानों ने जताई सुगम व्यवस्था पर संतुष्टि
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन की सख्त निगरानी के चलते समितियों में किसानों को खाद और बीज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
किसान का अनुभव
बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती निवासी किसान हरिचंद कुर्रे, जो 65 डिसमिल भूमि पर खेती करते हैं, ने बताया कि इस बार उन्हें समय से पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज मिल गया। उन्होंने कहा कि समितियों में किसी प्रकार की लाइन या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रही।
किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
किसान हरिचंद कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही किसान हितैषी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय से पहले खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक सराहनीय कदम है, जिससे किसानों को खेती के समय किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है और उनका समय व मेहनत दोनों बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: श्रीहरिकोटा से लौटे छात्रों ने मुख्यमंत्री साय को सुनाया अंतरिक्ष विज्ञान का रोमांचक अनुभव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
