CG News: धमतरी में कृषि क्रांति: PACS समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा, देश में पहली पहल

CG News: धमतरी में कृषि क्रांति: PACS समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा, देश में पहली पहल

CG News: धमतरी में कृषि क्रांति: PACS समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा, देश में पहली पहल

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले की 10 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) में ड्रोन स्प्रेयर सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही धमतरी देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां PACS के माध्यम से किसानों को ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छत्तीसगढ़: धमतरी में PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सुविधा,  कृषि में आएगा नया बदलाव - dhantari first district pacs offer drone farming  services

ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन

लोहरसी समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन किया। इसमें उर्वरक और कीटनाशकों के सटीक छिड़काव, समय की बचत और लागत में कमी जैसी तकनीकी खूबियों को किसानों के सामने प्रदर्शित किया गया।

कृषि में क्रांतिकारी बदलाव

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि ड्रोन तकनीक किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में मदद करेगी। इससे श्रम, समय और लागत तीनों में बचत होगी। साथ ही PACS समितियों को CSC सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर कई डिजिटल और कृषि सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें : CG News: समितियों में आसानी से मिल रहा खाद-बीज, किसानों ने जताई सुगम व्यवस्था पर संतुष्टि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें