MP News: मऊगंज की NEET छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत पर प्रशासन हरकत में, कलेक्टर ने परिवार को दिया सहायता का भरोसा
MP News: मऊगंज जिले के मंगनिया गांव की रहने वाली नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। घटना के 16 दिन बाद शुक्रवार को मऊगंज कलेक्टर परिवार से मिलने गांव पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जबकि प्रशासन ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

16 दिन बाद परिवार से मिलने पहुंचे कलेक्टर
20 मई को नागपुर में आत्महत्या करने वाली नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के मामले में शुक्रवार शाम संजय कुमार जैन पीड़ित परिवार से मिलने मंगनिया गांव पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, कलेक्टर के गांव पहुंचने पर परिजनों ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। परिवार का कहना था कि जब तक मामला सोशल मीडिया और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में नहीं आया, तब तक किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया। इससे उन्हें उपेक्षित महसूस हुआ।

डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा
परिजनों के अनुसार आकांक्षा का सपना डॉक्टर बनने का था। उसकी पढ़ाई के लिए परिवार ने आर्थिक रूप से काफी संघर्ष किया था। बताया जा रहा है कि परिवार पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज भी है। आर्थिक दबाव और भविष्य को लेकर चिंता के बीच यह दुखद घटना हुई, आकांक्षा की मौत के बाद यह मामला राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस ने परिवार को करीब ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वहीं राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए परीक्षा व्यवस्था और उससे जुड़ी परिस्थितियों पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रशासन ने सहायता का दिया आश्वासन
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आकांक्षा की मौत को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोना अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार की परिस्थितियों पर संवेदनशीलता के साथ नजर रखी जाए। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता और सुविधाओं की जानकारी भी परिवार को उपलब्ध कराई जाए, परिवार से मुलाकात के दौरान मेहताब सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह, एपी द्विवेदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने परिवार को आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दोहराया।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के संजय गांधी कॉलेज में पेपर लीक मामले पर NSUI का प्रदर्शन, दोषियों पर FIR की मांग
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
