MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल स्थित विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बीजेपी कार्यालय से शुरू हुआ नामांकन का सफर

नामांकन दाखिल करने से पहले दोनों उम्मीदवार भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की कार में सवार होकर विधानसभा पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की, नामांकन दाखिल करने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सम्मान बताया।

rajyasabha election bjp candidate tarun chugh and Rajneesh Agrawal filled nomination

कौन हैं रजनीश अग्रवाल?

रजनीश अग्रवाल मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन के प्रमुख रणनीतिकारों में गिने जाते हैं। वे वर्तमान में प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
• 2023 विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
• वर्ष 2005 से बीजेपी संगठन में सक्रिय।
• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य रह चुके हैं।

तरुण चुग का राजनीतिक सफर

तरुण चुग वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
• जन्म: 3 मई 1973, अमृतसर (पंजाब)
• एबीवीपी और बीजेपी युवा मोर्चा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
• जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना के संगठन प्रभारी रह चुके हैं।
• राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।

कब होगा राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार:
• अधिसूचना जारी: 1 जून 2026
• नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026
• नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून 2026
• नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जून 2026
• मतदान: 18 जून 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
• मतगणना: 18 जून 2026 शाम 5 बजे से

यह भी पढ़ें : MP News: मऊगंज की NEET छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत पर प्रशासन हरकत में, कलेक्टर ने परिवार को दिया सहायता का भरोसा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें