MP News: उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको के फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट का शुभारंभ, औद्योगिक विकास को नई रफ्तार
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र में मंगलवार को देश के दूसरे पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस परियोजना का वर्चुअली लोकार्पण किया, कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्लांट परिसर में फीता काटकर औपचारिक शुरुआत की।

कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी और जानकारी
इस मौके पर पेप्सिको इंडिया के सीईओ जगरुत कोटेचा और ग्लोबल सीईओ यूजीन विलेमसेन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना की शुरुआत लगभग दो साल पहले हुई थी और अब यह पूरी तरह से शुरू हो गई है, सीईओ के अनुसार, मध्य प्रदेश में इस तरह का औद्योगिक सेटअप राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि और उद्योग को मिलेगा सीधा लाभ
कंपनी ने बताया कि इसके तहत लेज़ चिप्स के लिए हर साल करीब 40,000 टन आलू की खरीद की जाएगी। यह आलू मध्य प्रदेश के 32 जिलों से किसानों से लिया जाएगा, जिससे स्थानीय कृषि अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा, यह प्लांट अत्याधुनिक तकनीक और ऑटोमेशन सिस्टम से लैस है। यहां पेप्सी, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, लेज, कुरकुरे, गैटोरेड और क्वेकर जैसे ब्रांड्स के लिए फ्लेवर कंसंट्रेट तैयार किया जाएगा।
निवेश और रोजगार की बड़ी संभावनाएं
एमपीआईडीसी के अनुसार, यह परियोजना लगभग 1,266 करोड़ रुपये के निवेश से 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई है। इसे दुनिया का नौवां और भारत का दूसरा ऐसा प्लांट बताया गया है, इस प्रोजेक्ट से करीब 800 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय विकास और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: आरोपी सास और पति की न्यायिक हिरासत बढ़ी, सीबीआई जांच तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

